Home

जांट गांव में हकेवि द्वारा चलाया गया मेगा स्वच्छता अभियान

कुलसचिव ने स्वच्छता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी
महेंद्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने बुधवार को गांव जांट में स्कूली विद्यार्थियो के साथ स्वच्छता अभियान और स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने संदेश दिया कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य युवाओं के व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण करना है। युवा पूरे हौसले से जीवन में आगे बढ़ें और संकल्प लें कि अपने समाज एवं राष्ट्र के लिए वे अनवरत काम करेंगे। उन्होंने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक आमजन को स्वच्छता व स्वास्थ्य आदि के प्रति जागरूक करें। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने जागरूकता रैली हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में वहां के युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है।

भारत युवाओं का देश है, जहां 65 प्रतिशत युवा रहते हैं। एनएसएस से न केवल समाज को, बल्कि छात्रों को भी काफी लाभ होता है। विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक प्रो. दिनेश चहल ने बताया कि भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय ने देश भर में सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के इकाइयों को 19 अक्टूबर, 2022 को एक मेगा स्वच्छता अभियान आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अभियान में प्रत्येक एनएसएस स्वयंसेवक ने दो किलोग्राम प्लास्टिक का कचरा जमा किया। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा भविष्य में भी स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रतिदिन दो घंटे समर्पित करने का संकल्प लेने का अपील किया। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जांट के शिक्षक अशोक शास्त्री, अजय पराशर, विनोद कुमार, डा. अनु, नीलम, उर्मिला, हरे किशन, डॉ. किरण सहित शिवम, साई, शैली, काजल, वाशु, मोनिका, तेजस, कालिका आदि एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago