Home

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों के बीच पहुंची मेलोड्रामा टीम… बच्चों को सिखाये कोरोना से बचाव के गुर

अब बच्चों की दिनचर्या का हिस्सा बनेंगें मास्क और ग्लब्स, स्वतंत्रता दिवस पर मेलोड्रामा ने शुरू की मुहिम

छपरा(सारण)मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी, नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छपरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्य छपरा शहर के बच्चों के बीच पहुंचे और सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए उनके साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां बांटी।

मेलोड्रामा के बिहार प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि कोरोना की वजह से हर तरफ डर का माहौल है। इस माहौल को हल्का करने और लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने के लिए हमारी टीम बच्चों के बीच पहुंची और उनके साथ मिल कर देश के शहीदों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को मास्क देने से हुई। इसके बाद सोसाइटी के सदस्यों ने विभिन्न गतिविधियों के द्वारा बच्चों को कोरोना से बचाव से संबंधित जानकारियां दी गई। अर्जुन ने बताया कि इस दौरान हमने हाथ धोने, सही ढंग से मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन करने जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों से बच्चों को रूबरू कराया। बच्चों ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की समाप्ति में सभी बच्चों को पुरस्कार के रूप में पठन सामग्री दी गई। साथ ही प्रत्येक बच्चे को साबुन की टिकिया भी दी गई। बात दें कि मेलोड्रामा वेलफेयर सोसाइटी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश भर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसके पहले भी सोसाइटी ने मजदूरों और पुलिसकर्मियों के बीच मास्क और ग्लब्स का वितरण किया था। अर्जुन का कहना है कि कोरोना के प्रति लोगों को सजग करने के लिए हम कई दिनों से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। पर अब हमारी कोशिश है कि इस मुहिम में बच्चों को भी शामिल किया जाय। अगर बच्चों की दिनचर्या में मास्क, ग्लब्स और सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीज़ों को शामिल किया जाएगा तो निश्चित रूप से हम कोरोना जैसे महामारी को हराने में सफल हो पाएंगे।मैके पर आदित्य कुमार, अर्जुन सिंह, संदीप ठाकुर, नितेश सिंह, बिपिन कुमार, टिंकू प्रसाद,राजा कुमार,श्रवण कुमार, अजित कुमार,सोनू खान,लड्डू खान, मनोरंजन सिंह मैजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago