महाराजगंज(सीवान)शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को एक ज्ञापन दे कर शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट लगाने की मांग किया है। इस संबंध में नगर भाजपा अध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता ने अपने दिए ज्ञापन में कहा है कि महाराजगंज शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट लाइट होने के बावजूद भी इन जगहों पर रात्रि के समय अंधेरा रहता है।
जिसके वजह से रात के समय इन स्थानों से होकर आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। श्री गुप्ता ने सांसद श्री सिग्रीवाल से नखास चौक स्थित सती माई मंदिर के परिसर में, शहीद स्मारक परिसर में, बाटा मोड़ तथा थाना परिसर में सोलर लाइट लगाने की मांग किया है। मौके पर मोहन कुमार पद्माकर, कृष्णगोपाल गुप्ता, बिरेश पाठक, राकेश कुमार, संजय बाबा, संतोष सोनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment