Home

छात्र-छात्राओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर V.C के नाम OSD को ज्ञापन सौंपा

महर्षि दयानंद विश्वविधालय (रोहतक) की संयुक्त छात्र संघर्ष समिति द्वारा मदवि के छात्र-छात्राओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर V.C के नाम OSD को ज्ञापन सौंपा।

समिति मे छात्र एकता मंच, SFI, CYSS, और AIDSO घटक संगठन के तौर पर शामिल है। समिति ने कैम्पस की समस्याओं को चिन्हित कर उनकी तरफ प्रशासन का ध्यान दिलाने के लिए यह कदम उठाया है।
समिति प्रशासन के गैरजिम्मेदार रवैये की भी कड़ी आलोचना करती है। प्रशासन के पास अन्य उत्सवों मे खर्च करने के लिए समय व पैसा बहुत है। लेकिन छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए उनके पास ना समय है और ना ही पैसा।
इसलिए संघर्ष समित जल्द से जल्द इन समस्याओं के समाधान की उम्मीद करती है। अगर समाधान नही होता है तो मदवि के छात्र-छात्राएं आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

मांगे:-

  • हॉस्टल परिसर में साफ सफाई का ध्यान रखा जाए व हर कमरे में ट्यूबलाइट व पंखे उपलब्ध कराए जाए।
  • लैब में सभी उपकरण व केमिकल उपलब्ध कराए जाएं।
  • विभागों में खाली पड़े पदों पर स्थाई प्रोफेसर नियुक्त किए जाएं।
  • सभी कैटेगरी की स्कॉलरशिप समय पर दी जाए वह इस वर्ष के स्कॉलरशिप के फॉर्म निकाले जाएं।
  • रिजल्ट में होने वाली गड़बड़ियां बंद की जाए।
  • बैकलॉग को भरा जाए।
  • सेंट्रल पार्किंग कि व्यवस्था कि जाए।
  • हेल्थ सेंटर को 24 घंटे खुला रखा जाए व कैम्पस में मेडिकल स्टोर खोला जाए।
  • कैंपस में बढ़ रहे नशे पर रोक लगाई जाए।
  • इंटर डिपार्टमेंट खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएं।
  • यूनिवर्सिटी द्वारा जारी की गई रेट लिस्ट सभी कैंटीन व बूथ पर लागू करायी जाए।
  • सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन को विभाग में रखा जाए व उसकी नियमित देखरेख की जाए।
  • ई-रिक्शा की संख्या बढ़ाई जाए।
  • यूनिवर्सिटी जिम की फीस को सस्ता किया जाए और उसे व्यवस्थित किया जाए।
  • पिछले 3 साल से बंद पड़े स्विमिंग पूल को चालू किया जाए।
  • रि-चेकिंग व री-वैल्यूएशन के रिजल्ट देने की समय सीमा कम की जाए।
  • सरकारी कैंटीन को व्यवस्थित किया जाए।
  • URS को बढ़ाया जाए।
  • मदवि द्वारा पीजीआई को दी गई जमीन व फंड का ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए।
  • झज्जर रोड के दूसरी तरफ वाली जमीन पर यूनिवर्सिटी कॉलेज खोला जाए।
  • SFS कोर्स की जगह पर सरकारी कोर्स शुरू किया जाए।
  • रिफंडेबल लाइब्रेरी सिक्योरिटी फीस घोटाले की जांच की जाए व सभी छात्र-छात्राओं की फीस रीफंड की जाए।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago