Home

श्रम राज्य मंत्री ने किया कोरोना जागरूकता चित्र प्रदर्शनी का उद्घाट्न

रोहिताश मीणा। जयपुर
जयपुर(राजस्थान)श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने बुधवार को अलवर जिले के सूचना केन्द्र में 31 जुलाई तक लगने वाली कोविड-19 जागरूकता चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाट्न किया।

श्रम राज्य मंत्री श्री जूली ने प्रदर्शनी में अवलोकन के दौरान कहा कि जीवन रक्षा के साथ आजीविका भी महत्वपूर्ण घटक है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुरूप जनजीवन सामान्य की ओर ले जाना आवश्यक है। उन्होनें कहा कि इन सब को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होनें कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सजगता जरूरी है। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास कर रही है किन्तु अंतिम रूप से इस महामारी पर विजय आमजन के सहयोग से ही संभव है। उन्होनें मेड़िकल गाइड़लाईन की पालना बहुत जरूरी बताते हुए कहा कि अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचा जाए, मास्क का उपयोग करने के साथ समय समय पर साबुन से हाथ धोए। स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं जिसमें संतुलित भोजन और योग्याभ्यास को शामिल करें।

इस अवसर पर नगर परिषद सभापति श्रीमती बीना गुप्ता,अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री रामचरन शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री ओमप्रकाश मीना सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रबुद्ध नगारिक उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago