Home

नाबालिग की शादी बाल संसद के प्रयास पर रुकी

बसंतपुर:आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बसंतपुर की बाल संसद टीम को शनिवार सुबह सूचना मिली कि विद्यालय की एक नाबालिग छात्रा की जबरन शादी कराई जा रही है। सूचना मिलते ही बाल संसद की उप-प्रधानमंत्री मन्ताशा कुमारी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने परिजनों को समझाया कि बेटी की शादी 21 वर्ष की उम्र से पहले नहीं करनी चाहिए। परिजन बाल संसद की बात सुनने को तैयार नहीं हुए।

इसके बाद बाल संसद की टीम बसंतपुर थाना पहुंची। थानाध्यक्ष मनोज कुमार को पूरी घटना की जानकारी दी। कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने एएसआई अजीत कुमार और पुलिस बल को गांव भेजा। पुलिस ने परिजनों को समझाया कि तय उम्र से पहले शादी करने पर कानूनन कार्रवाई हो सकती है। इसके बाद परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर नाबालिग बेटी की शादी नहीं करने का वादा किया।

इस दौरान सखि री महिला विकास संस्थान बसंतपुर की ट्रस्टी उर्मिला सिंह, उपमुख्य पार्षद अरुण कुमार सिंह और पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय ने भी हस्तक्षेप कर नाबालिग की शादी रुकवाई। बाल संसद टीम की पहल से नाबालिग की शादी टल गई।

बाल संसद के इस सराहनीय कार्य पर पराक्रमी फिजिकल एकेडमी के डायरेक्टर सह फिजिकल इंस्ट्रक्टर बालेश्वर राय ने पूरी 22 सदस्यीय टीम पर गर्व जताया। उन्होंने सोमवार को प्रार्थना सत्र में टीम को सम्मानित करने की घोषणा की। मौके पर शाफिया प्रवीन, लक्ष्मी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, स्वीटी कुमारी समेत अन्य बाल संसद और मीना मंच की छात्राएं भी मौजूद रहीं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

5 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago