Categories: Home

मिशन 30 हजार: लाभुकों को चिह्नित करने के उद्देश्य से घर-घर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मी व अधिकारी

टीकाकरण से अब तक वंचित 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की सूची बन कर तैयार
अभियान के तहत चिह्नित लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने की मुहिम तेज

अररिया(बिहार)जिले में 21 जून को आयोजित होने वाले मिशन 30 हजार अभियान की सफलता को लेकर युद्धस्तर पर प्रयास जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच के निर्देश पर मंगलवार को जिले में टीकाकरण से अब तक वंचित लाभुकों को चिह्नित करने के उद्देश्य से विशेष सर्वेक्षण अभियान का संचालन किया गया। इस क्रम में स्वास्थ्यकर्मी व अधिकारी दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में पहुंच कर दिन भर सर्वे कार्य में जुटे रहे। सर्वे के दौरान 18 साल से अधिक उम्र के वैसे लोग जो अब तक टीकाकरण से वंचित हैं। उनकी सूची तैयार की गयी। प्रखंडवार तैयार की गयी सूची को जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराया जायेगा। इसके आधार पर सत्र के आयोजन सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाना है। अभियान की सफलता को लेकर पूरा प्रशासनिक महकमा जिलाधिकारी के निर्देश पर सक्रिय हो चुका है। डीएम ने निर्देश पर वरीय प्रशासनिक अधिकारी लगातार संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं। जिलाधिकारी अपने स्तर से पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने कहा कि अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिल कर विस्तृत कार्य योजना तैयार की गयी है। शिक्षा, आईसीडीएस, जिला कल्याण विभाग, जीविका सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को अभियान की सफलता में सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित कार्य योजना के मुताबिक जिले के अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत किये जाने को लेकर प्रशासनिक तौर पर गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं। जो जिले वासियों को कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने के लिहाज से बेहद उपयोगी व महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान की सफलता में अपना समुचित सहयोग उपलब्ध कराने की अपील की।

सर्वे के आधार पर लाभुकों को किया गया चिह्नित: सिविल सर्जन
मिशन 30 हजार अभियान के तहत आगामी 21 जून विश्व योग दिवस के मौके पर जिले में विशेष अभियान संचालित कर 30 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित है। सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अगुआई में इसे लेकर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार की गयी है। इसमें तिथि वार निर्धारित कार्यों को सूचीबद्ध किया गया है। कार्य योजना के तहत जिले में लाभुकों के सर्वे के लिये विशेष अभियान संचालित किया गया। इसमें प्रथम डोज व दूसरी डोज के लिये लाभुकों को चिह्नित किया गया। इसके आधार पर माइक्रोप्लान तैयार किया जायेगा। इसे अभियान की सफलता में अपना योगदान दे रहे विभिन्न विभागों के बीच साझा किया जायेगा। ताकि इसके आधार पर अभियान की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार किया जा सके।

चिह्नित 335 स्थानों पर सत्र आयोजन की चल रही तैयारी: डीपीएम
मिशन 30 हजार अभियान की सफलता को लेकर आगामी 21 जून को फिलहाल 335 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजन को लेकर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीपीएम रेहान अशरफ ने कहा कि अररिया, फारबिसगंज, नरपतगंज व रानीगंज प्रखंड में 40 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजन की तैयारी है। भरगामा, सिकटी, पलासी, जोकीहाट, कुर्साकांटा प्रखंडों में 30-30 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने का प्रयास चल रहा है। सर्वे के आधार पर अनुमानित लाभुकों की संख्या के आधार पर सत्रवार प्लानिंग किया जाना है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago