Categories: Home

मिशन छह माह में छह करोड़ टीकाकरण अभियान किशनगंज जिले में 70 टीकाकरण केंद्रों पर होगा टीकाकरण

15 जुलाई तक जिले के 03 नगर निकायों के सभी लाभार्थी को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित:
जिले के शहरी क्षेत्र में शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने को सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण:
सामूहिक प्रयास से अभियान को सफल किया जाएगा:

किशनगंज(बिहार)कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले 15 जुलाई तक जिले के शहरी क्षेत्रों में शतप्रतिशत लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को रफ्तार देने के लिए जिले के बाल मंदिर विद्यालय में आयोजित शहरी मेगा टीकाकरण शिविर का सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने निरीक्षण किया। इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पूरे नगर निकाय में टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने बताया की जिला प्रशासन व अन्य सभी विभागों की बैठक में जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने वैक्सीनेशन अभियान को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके आलोक में जिले के किशनगंज नगर निकाय क्षेत्र में 38, बहादुरगंज नगर पंचायत में 12, ठाकुरगंज नगर पंचायत 20 टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण कार्य जारी है। इस दौरान लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली डोज के साथ-साथ दूसरी डोज की अवधि पूर्ण करने वाले लाभुकों के लिये भी सत्रों का संचालन किया जायेगा।

शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण प्राथमिकता: जिलाधिकारी
जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने कहा कि टीकाकरण का यह विशेष अभियान 15 जुलाई तक संचालित किया जायेगा। जिसमें जिले के 03 सभी नगर निकाय के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। टीकाकरण महाअभियान के दौरान जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण संपन्न कराने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। इसे लेकर कुल 70 स्थानों पर टीकाकरण सत्र स्थल का संचालन किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि तमाम शंकाओं को दरकिनार करते हुए लोगों ने टीकाकरण के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया।

शहरी इलाकों में लोगों के आवागमन से संक्रमण प्रसार की रहती है प्रबल संभावना: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया, कोरोना अभी पूरी तरह से ह टला नहीं है। घटते-बढ़ते संक्रमितों से सतर्क किया जा रहा है, जो लोग इसकी चपेट में नहीं आए हैं। वजह यह कि जो संक्रमित नहीं हुए हैं उनके संक्रमित होने की संभावना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। जो संक्रमित होकर स्वस्थ हुए हैं, उनके लिए दोबारा संक्रमित होने की संभावना बरकरार है। जरूरत है सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की। कहा ऐसे में शहर में तभी निकलें जब बेहद जरूरी काम हो या फिर नौकरी-पेशा हैं और दफ्तर जाना जरूरी है। बेवजह भीड़ का हिस्सा बनना, परिवार व समाज के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। भीड़ में इस बात का अंदाजा लगा पाना कि कौन कोरोना संक्रमित है और कौन स्वस्थ यह मुमकिन नहीं है। सावधानी है सबसे सरल उपाय है। क्योंकि कोरोना संक्रमण अदृश्य है। बताया कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ज़रूर कराएं। इसका उदाहरण कोरोना के दोनों स्ट्रेन में देखने को मिला। जिसके कारण शहरी इलाकों में मेगा वैक्सेनशन कैंपन के तहत वार्डवार सत्र स्थलों का संचालन किया जायेगा।

जिले के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ चल रहा है वैक्सीनेशन अभियान: सीएस
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश के आलोक में प्रखंड स्तर पर बैठक कर सभी जनप्रतिनिधि से सहयोग प्राप्त कर सभी वैक्सीनेशन सेंटरों पर पूरे जोर-शोर के साथ वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। संक्रमण की संख्या में कमी आई है। बावजूद इसके हमें अलर्ट रहना है, खुद को जागरूक रखना है और दूसरों को भी जागरूक करना है।

वैक्सीन पूरी तरह से है सुरक्षित:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में कुल 200034 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 31506 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया गया है। मैंने खुद टीका का दोनों डोज लिया है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। इसलिए आप भी अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवाएं। टीका लेने पर किसी तरह का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों का टीकाकरण अवश्य कराएं। कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago