Home

25 हजार का इनामी मिथलेश डुमरिया घाट से पकड़ा गया

गोपालगंज:महम्मदपुर थाना क्षेत्र में दो लूट कांडों में वांछित और 25 हजार का इनामी अपराधी मिथलेश कुमार को एसटीएफ टीम ने डुमरिया घाट पुल के पास से गिरफ्तार किया। वह मनोहर छपरा, थाना बिजधारी, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में उसके पैर और घुटने में चोटें आईं। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया।

मिथलेश महम्मदपुर थाना कांड संख्या 60/25 (सीएसपी लूट) और कांड संख्या 61/25 (लूट की योजना) में वांछित था। उसके खिलाफ कांटी थाना मुजफ्फरपुर में कांड संख्या 247/25, दिनांक 21 मई 2025, धारा 309 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। केसरिया थाना में कांड संख्या 236/25, दिनांक 30 जून 2025, धारा 309 (4) बीएनएस और बैकुंठपुर थाना में कांड संख्या 61/25, दिनांक 20 फरवरी 2025, धारा 309 (4) बीएनएस के तहत भी केस दर्ज है।

उसका आपराधिक इतिहास भी लंबा है। बैकुंठपुर थाना में कांड संख्या 382/2023, धारा 394 आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। साहेबगंज थाना मुजफ्फरपुर में कांड संख्या 461/2022, धारा 392 आईपीसी, कांड संख्या 495/2023, धारा 414 आईपीसी और 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट तथा कांड संख्या 481/2023, धारा 392 आईपीसी के तहत भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago