भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव का स्थानीय विधायक हेमनरायण साह ने दौरा कर हरसंभव मदद का दिया भरोसा। श्री साह ने गुरुवार को सराय पड़ौली पंचायत के मुसहर टोली व भीखमपुर पंचायत के नगवा गांव के प्रभावित परिवारों से मिलकर प्रशासन से मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
ज्ञात हो कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत के हजारों घर बाढ़ के चपेट में आ गए है। जिसके कारण उन परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। इसी को देखते हुए विधायक ने राहत व बचाव के लिए सीओ युगेश दास को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उन्होंने ने बताया कि सरकार बाढ़ की संभावना को देखते हुए पहले ही लोगों को मदद के लिए तैयारी लग गयी थी। जिसका नतीजा हुआ है कि प्रभावित गांव के लोगों को समय पर संसाधन उपलब्ध कराई जा रही है।इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि वीरचन्द्र पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लक्षणदेव सिंह पटेल,आर्यन ब्याहुत , मो० साहेब, मैनेजर राय,हरिकिशोर राय , मो० रियाजुद्दीन ,अवधेश पटेल,मूरत मांझी,बंशी राय , गामा राय , बहारन मियाँ , छ्ठु मिया , हलीम मिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment