छपरा(सारण)रिविलगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत मोहब्बत परसा के ग्राम राघोपुर में सोंधी नदी पर मुख़्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत बने छठ घाट का उद्घाटन विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना उनकी पहली प्राथमिकता है ।छठ व्रतियों की सुविधा एवं आस्था को देखते हुए छठ घाट के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि छठ घाट बन जाने से छठ व्रतियों को पूजा अर्चना करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि इस पंचायत में इस छठ घाट के अलावा चापाकल दिया गया है अन्य कार्य प्रगति पर है ।मौके पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने लोगों को सामाजिक दूरी साफ सफाई एवं कोविड-19 को लेकर जागरूक रहने का आग्रह भी किया। मौके पर पंचायत के लोगों ने फूल माला से विधायक का स्वागत किया ।इस अवसर पर रमेश प्रसाद पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, श्रीनिवास सिंह पूर्व जिला महामंत्री, श्री गामा सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा छपरा, प्रभात मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष रिविलगंज, रवि भूषण मिश्रा मंडल अध्यक्ष रिविलगंज, मनोज त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष रिविलगंज आदि उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment