MLA inaugurates mahogany plant plantation program
भगवानपुर हाट(सीवान)गुरुवार को मनरेगा योजना के तहत वन महोत्सव सह सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम का उद्घटन स्थानीय विधायक हेमनरायन साह ने महोगनी के पौधा को लगा कर किया। इस कार्यक्रम के तहत बिठुना सरकारी बाजार परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक हेमनारायण साह ने किया। यह कार्यक्रम विश्व पौधरोपण दिवस के अवसर पर मुखिया राजीव कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस योजना के तहत सरकारी बाजार व पुस्कालय भवन परिसर तथा मोरा खाप से बिठुना नहर पीच के दोनों किनारे छह सौ पौधे लगाए जा रहे हैं। मौके पर पीआरएस छविकांत कुमार, रामानुज प्रसाद, तकनीकि सहायक अब्दुल मनान अंसारी, सरपंच करुणाकान्त सिंह, उपमुखिया राजेन्द्र सिंह, लेखापाल वीरेन्द्र कुमार, जगदीश महतो,भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार पाण्डेय आदि दर्जनों ग्रामीण लोग मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment