बोले विधायक विकाश ही मेरी प्राथमिकता
शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेजी से हो रहा है सड़क का निर्माण कार्य
छपरा(सारण)स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने रिविलगंज प्रखंड के देवरिया गांव में धर्मेंद्र शर्मा के घर से भूरी साह के घर तक मुख़्यमंत्री क्षेत्र विकाश योजनान्तर्गत नवनिर्मित पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया।विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि विकास करना हमारी प्राथमिकता है। बिहार सरकार और केंद्र सरकार किसानों के खेतों की सिंचाई सुविधा के लिए कई कार्य किया है।शिक्षा,स्वास्थ्य व बिजली आदि में सुधार हुआ है। ग्रामीण व शहरी ईलाकों में पीसीसी सड़क का निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है। क्षेत्र में चारों ओर विकास का जाल बिछाया जा रहा है। जब तक हम शासन सत्ता में रहेंगे,छपरा और बिहार के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर श्रीनिवास सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान राजकिशोर सिंह,संजय तिवारी,भारती उपाध्यक्ष महेश गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष विनोद पांडे,मनोज सिंह,संजय महतो दिनेश शाह आदि उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment