मशरक (सारण) स्थानीय विधायक केदारनाथ सिंह ने मशरक प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत दो सड़क का शिलान्यास ग्रामीणों के उपस्थिति में किया।
मशरक प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू एवं समाजसेवी जेके सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहे। मौके पर विधायक केदारनाथ सिंह ने कहा कि दोनो सड़क के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
पहले बरसात के दिनों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, अब गांव के लोगों को शीघ्र सड़क का निर्माण हो जाने के बाद कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी।
विधायक केदारनाथ सिंह ने मशरक प्रखण्ड के जजौली पी.एम.जी.एस.वाई रोड से चमार टोला तक का शिलान्यास किया। जिसकी प्राक्कलित राशि 62 लाख 20हजार 6 सौ 26 रूपये हैं। फिर जजौली तिरमुहानी से दक्षिण टोला तक सड़क का शिलान्यास किया।
जिसकी प्राक्कलित राशि 57लाख 31 हजार 56 रूपये है। उसके बाद कर्ण कुदरिया पंचायत में नहर रोड से तेलिया टोला तक सड़क का शिलान्यास किथा। जिसकी प्राक्कलित राशि 62लाख 20हजार 6 सौ रुपया मात्र प्रकालित है। कार्यक्रम के दौरान लोग काफी उत्साहित व प्रसन्न दिख रहे थे। शिलान्यास कार्यक्रम में मशरक प्रखंड प्रमुख रविप्रकाश मंटू, समाजसेवी जेके सिंह, सरोज सिंह, मुखिया बच्चालाल साह, राजेन्द्र राय, अशरफ अली, महेश सिंह, तारकेश्वर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment