MLA meets Agriculture Minister and demands compensation on crop waste
महाराजगंज (सीवान) स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, चना, मटर, सरसों और तिसी की फसल की बर्बादी को लेकर एक ज्ञापन बिहार के कृषि मंत्री डा. प्रेमकुमार को सौपा। अपने दिए ज्ञापन में विधायक श्री साह ने कहा है कि बेमौसम बारिश से महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज और भगवानपुर हाट प्रखंड के किसानों को काफी क्षति हुई है।
जिससें किसानों व खास कर बंटाईदारों की आर्थिक कमर ही टूट गयी है। उन्होंने कृषि मंत्री से बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि से आर्थिक रूप से बर्बाद हुए किसानों को प्रति बिघा 30 हजार रूपया मुआवजा देने की मांग की। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके किसानों को राहत मिल सके।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment