बैठक में सीडीपीओ के अनुपस्थिति में महिला पर्यवेक्षक नहीं दे पाई जबाब
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के मनरेगा भवन में मंगलवार को बीडीसी की बैठक प्रखंड प्रमुख हरेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रखंड प्रमुख ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित मुखियों, बीडीसी सदस्यों व अन्य लोगों का अभिवादन किया तथा प्रखंड के सभी बीस पंचायतों में योजनाओं के कार्यान्वयन सही ढंग से हो इसपर चर्चा की।
बैठक में बीडीसी सदस्य रामकेवल महतो व सतेंद्र प्रसाद ने जनवितरण प्रणाली के द्वारा दुकानदारों के द्वारा अधिक पैसा लेकर कम अनाज व राशि रसीद नहीं देने का मामला उठाया जिसपर सदन के सभी सदस्यों ने एमओ से इसपर कार्रवाई करने की मांग की।जिसपर एमओ इसे गलय बताते हुए स्वास्थ्य खराब होने का बहाना बनाकर सदन से बाहर निकले गए।
जबकि सहसराँव पंचायत के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार सीताराम सिंह के खिलाफ अधिक राशि लेकर कम अनाज देने का शिकायत किया गया है।जिसमे अभीतक अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई नहीं कि गई है।वही बैठक में सीडीपीओ के अनुपस्थिति में शामिल प्रेवक्षिका ने प्रतिनिधियों सवाल का जबाब नहीं दे पाई।
इसके बाद सदन के अध्यक्ष सह प्रमुक ने सदस्यों के मांग पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया। बैठक में आवास योजना, कृषि, स्वास्थ्य, आपूर्ति, नलजल योजना में हो रही अनियमितताओं पर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए सुधार की मांग की।
बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा ने पंचायतों के विकास में अधिकारी स्तर से पारदर्शिता लाने की मांग उठाई। वहीं बिठुना पंचायत के मुखिया राजेन्द्र सिंह ने पूर्व में कराए गए विकास योजनाओं की जांच की मांग की। धन्यवाद ज्ञापन उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया। बैठक में बीडीओ डॉ. कुंदन, सीओ रणधीर कुमार, बीपीआरओ प्रवीण भास्कर,एमओ शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, मुखिया मनमोहन मिश्र, राजेन्द्र सिंह, प्रिया सिंह, निपु देवी, जितेन्द्र पासवान, पम्मी कुमारी, शकुंतला देवी, मंटू द्विवेदी, शमीम खां, चांदनी कुमारी, बीडीसी सदस्य रामजी चौधरी आदि थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment