सीवान(बिहार) जिले में मध निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को परीक्षा केंद्र बीएम उच्च विद्यालय के अलग-अलग कमरें से अभ्यार्थियों के पास से मोबाइल बरामद किए गए हैं। इस मामले में महादेवा ओपी थाना में 5 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस मामले में छपरा जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव के दशरथ कुमार, कोराया गांव के सुनील कुमार, सराव गांव के मनीष कुमार, पियार मिर्जापुर गांव अतुल कुमार बैठा, सीवान जिलें के पिपरा कला गांव के अमित कुमार पांडे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस को दिए आवेदन में प्राध्यापक ने कहा है कि सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान कैमरा संख्या 28 के शिक्षक कुमार सौरव और राजीव कुमार द्वारा अभ्यार्थी दशरथ कुमार को परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए मोबाइल के साथ पकड़ा गया।
सुनील कुमार को कदाचार करते हुए देखा गया। उनकों सर्च किया गया तो मोबाइल परीक्षा केंद्र के बाहर फेंक दिया। इससे मोबाइल क्षतिग्रस्त हो गया। कमरा संख्या 5 में निरीक्षक संतोष कुमार यादव और अनामिका द्वारा परीक्षार्थी मनीष कुमार पांडे को भी मोबाइल के साथ कदाचार करते हुए पकड़ा गया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment