Home

मोदी सरकार महंगाई रोकने में असफल : यादव

अखिल भारतीय किसान महासभा का एक दिवसीय धरना,महंगाई,किसान विरोधी कार्यों के विरोध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

हाजीपुर(वैशाली)जिले के पातेपुर प्रखंड मुख्यालय में मंदसौर के शहीद किसानों की स्मृति में अखिल भारतीय किसान महासभा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी एमएसपी मांग दिवस के अवसर पर सैकड़ों किसानों ने धरना प्रदर्शन कर एम. एस .पी. गारंटी कानून बनाने,गरीबों को सस्ते राशन के लिए,सार्वजनिक वितरण प्रणाली का विस्तार करने,जल निकासी का प्रबंध करने,जंगली व आवारा पशुओं से फसलों की रक्षा करने,राशन कार्ड रद्द करने पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में किसान नेता उमेश राय और देव कुमार साहनी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना और प्रदर्शन किया।सभा को संबोधित करते हुए किसान महासभा के राज्य अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के संसाधनों को बेचकर कॉरपोरेट घरानों पर लूटा रही है।

किसानों,मजदूरों के लिए जारी जन कल्याणकारी योजनाओं में लगातार कटौती कर रही है।यह सरकार किसानों के साथ लिखित समझौता करके उसे लागू नहीं कर के विश्वासघात कर रही है। इस विश्वासघाती सरकार के खिलाफ किसान महासभा संयुक्तऔर स्वतंत्र रूप से आंदोलन को तेज करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार महंगाई बढ़ा रही है।सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थाओं को बेचकर रोजगार के अवसर और आरक्षण को समाप्त कर रही है।पातेपुर प्रखंड केहर लोचनपुर सुक्की गांव में सरकारी उपेक्षा और आर्थिक तंगी के कारण रंजीत साहनी के परिवार के 5 सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर लिया।

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ गांव में मनोज झा सहित उनके परिवार के सभी 5 सदस्य आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर लिए।इनके राशन कार्ड को इनके पास पीकआप और ऑटो होने के आधार पर रद्द कर दिया गया था।पीक अप और ऑटो को फाइनेंसर ने पूर्व में ही खींच लिया था। बेटी की शादी में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से इन्होंने कर्ज ले रखा था। जिसे लौटाने में अ समर्थ थे।आजिज होकर सपरिवार आत्महत्या कर लिया। नके पिता भी 6 महीना पूर्व आत्महत्या कर चुके हैं।यह घटनाएं नीतीश और मोदी के विकास की और राशन कार्ड रद्द करने के आधार को उजागर करने के लिए काफी है। इसलिए किसान महासभा एक भी राशन कार्ड रद्द नहीं करने बल्कि बचे हुए लोगों को राशन कार्ड देने,राशन कार्ड के जरिए उपभोक्ताओं के आम उपभोग की वस्तु जैसे दाल चीनी, मसाला सहित अन्य की भी आपूर्ति करने की मांग करती है।उत्तर प्रदेश की तरह नीतीश की सरकार बिहार में भी बुलडोजर राज चलाने की कोशिश कर रही है।गरीबों के घरों को सरकारी जमीन से उजारा जा रहा है।जबकि इनको बसाया नहीं जा रहा है।पहले बसाओ तब हटाओ का नारा उन्होंने दिया।सभा को किसान नेता राम बहादुर सिंह,सरपंच राम प्रसिद्ध राय, रेखा देवी,हरि कुमार राय,लालबाबू मंडल,गंगा मंडल,मोहम्मद मुख्तार, यदुवंशी पासवान,गोपी माझी, शिवदानी सोहनी,बिजली पासवान, मोहन पासवान,राम स्वार्थ राय, संजीत कुमार साहनी,विजय सहनी, बिजली पासवान,सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago