ईद की खुशी मनाने के पहले घर में छाया मातम,सभी डरे सहमे हैं
असमाजिक तत्व द्वारा माहौल खराब करने की कोशिश
हजरत जन्दाहा(वैशाली)लोकतंत्र की धरती पर असमाजिक तत्वों के द्वारा माहौल बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की गई।रमज़ान के आखरी दिन यहां के गरीब मुस्लिम समुदाय के रोजेदार नौजवान मोहम्मद शमीम को तेज धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर अधमरा कर दिया।मोहम्मद शमीम बुरी तरह घायल हो गया और जिन्दगी व मौत के बीच जूझ रहा है।स्थानीय सरकारी अस्पताल में लचर व्यवस्था के बीच प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर के निजी अस्पताल में इलाजरत है।मोहम्मद शमीम बाज़ार के सरकारी हॉस्पीटल रोड स्थित दिव्यांग मजदूर मोहम्मद मुस्तफा(दफाली) का छोटा बेटा है।जो अभी रमज़ान के रोजे से था और घर पर ही रह रहा था।सूत्र बताते है कि इसके घर के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे थे जिसकी जानकारी के बाद यह विरोध किया।इसी बात को लेकर स्थानीय निवासी का पुत्र मुकेश कुमार चौधरी के द्वारा गाली-गलौज किया जाने लगा और गुस्से में आकर वह पास में ही किसी पासी के पास रखे तेज धारदार हथियार को लेकर मोहम्मद शमीम पर हमला बोल दिया और जिस्म के कई हिस्से को चीर-फार कर लहूलुहान कर डाला।यहां तक कि पीठ में भी गहरा जख्म हो गया।वहीं कुछ लोगों ने बताया इसकी सूचना फौरन स्थानीय पुलिस को दी गई तो पुलिस देर से पहुंची तब तक मोहम्मद शमीम बुरी तरह जख्मी हो अधमरा हालत में पहुंच गया।हालांकि स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों के पहल से हालात काबू में किया गया और मोहम्मद शमीम को इलाज के लिए ले जाया गया।लोगों के मुताबिक हमला करने वाला काफी बदमाश है और आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है।वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।जबकि हमलावर गिरफ्त से बाहर है।मोहम्मद शमीम के सेहतमंद होने के लिए सभी दुआ करें।वहीं इस मामले में इसके परिवार को मदद करें।इस घटना से गांव व परिवार में मातम छाया है और घर वाले डरे सहमे हैं।
रिपोर्ट व फोटो मोहम्मद शाहनवाज अता
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment