गोरेयाकोठी(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सिसई फुलवारी में लगे श्रीराम धर्म क्षेत्र मेला में कीमती घोड़ों के पहुंचने का दौर शुरु हो चुका है।इस दौर में घोड़ों के खरीदार मेला परिसर में मोलभाव करने व खरीदने के लिये पहुंच रहे हैं। वैसे तो कई मुल्यवान घोड़ा मेला परिसर में मौजूद हैं, लेकिन बिहार के मोतिहारी जिले के साहेब का घोड़ा पंच कल्याण मेला का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
उसको देखने व मोलभाव करने लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मोल्होत्रा प्रजाति के इस घोड़ा ने अब तक एक दर्जन से अधिक चेतक प्रतियोगिता में शामिल हो चुका है। घोड़ा मालिक का कहना है कि इसने अब तक आधा दर्जन शील्ड जीत चुका है। उसकी खुराक में चना-भूसा के साथ दो लीटर दूध में सौ ग्राम बादाम दिया जाता है मेला मालिक ने बताया कि 20 मार्च से मेला प्रारंभ हुआ है। मेला 30 मार्च को खत्म होगा। 28 मार्च को घोड़ा रेस प्रतियोगिता होगा।
उन्होंने बताया कि मेला में आरा, बलिया, पंजाब, नेपाल, खगड़िया, सहरसा, राजस्थान, उतर प्रदेश आदि जगहों से व्यापारी मेला पहुंचे हुए है। मौके पर व्यापारी मकुनी भगत, सिकिल सिंह बाबू, दिलिप यादव, अनवर हुसैन, देवनाथ भारती, शंकर सिंह, बच्चा यादव, राहुल सिंह, रातदुलार यादव, धनंजय यादव,आनन्द बाबा आदि मौजूद थे
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment