Home

सहारा में फंसे लोगों के खाते में आने लगे पैसे, ऐसे करे क्लेम

देश:सहारा निवेशकों का वर्षों का इंतजार आज खत्म हो गया। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज 112 लोगों के खाते में 10,000 रुपये की पहली किस्त ट्रांसफर की। अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि क्लेम पोर्टल पर 18 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। जिसमें सरकार सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, हमारा इंडिया क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड और स्टार मल्टीपर्पज़ को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में फंसे निवेशकों को पैसा सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लौट रही है। दरअसल, सरकार पहले निवेशकों को 5000 करोड़ रुपये लौटा रही है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने 18 जुलाई को पोर्टल लॉन्च करते हुए कहा था कि 1 करोड़ निवेशकों को पैसा लौटा जाएगा। तब केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि आवेदन के 45 दिन के अंदर निवेशकों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

ऐसे करे क्लेम

  1. निवेशक को सबसे पहले https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा।
  2. निवेशक को जमाकर्ता पंजीकरण के विकल्प का चयन करना होगा।
  3. अब आपसे आधार नंबर और उससे जुड़ा मोबाइल नंबर मांगा जाएगा।
  4. एक ओटीपी आपके आधार से जुड़े मोबाइल नबंर पर आएगा। उसे ओटीवी वाली जगह भरें।
  5. रजिस्ट्रेशन प्रोससे पूरा करने के बाद जमाकर्ता लॉगिन वाले विकल्प पर जाएं।
  6. इसके बाद आधार कार्ड के आखिरी चार नंबर और मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी जनरेट करें। और उसे भरें।
  7. मैं सहमत हूं पर क्लिक करें। ध्यान रहे है कि यहां आपकों बैंक डीटेल्स और जन्म तिथि आ जाएगा।
  8. अपनी रसीद के साथ क्लेव रिक्वेस्ट फॉर्म भर कर सोसाइटी का डीटेल्स साझा करें।
  9. सही डीटेल्स भरने के बाद आपको पोर्टल से क्लेम लेटर डाउनलोड करना होगा। इस पर अपनी एक पासपोर्ट साइज की फोटो लगाकर साइन करना होगा।
  10. इसके बाद उस लेटर को अपलोड करें। प्रोसेस पूरा होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाएगा।
Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago