moosepur gaanv se 13 varsheey chhaatr gum, pulis ko diya gaya soochana
बसंतपुर(सिवान)थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव से 13 वर्षीय छात्र विवेक कुमार गुम हो गया है। गुम हुए छात्र छपरा जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र वरदईया गांव के शिवकुमार सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। यह लड़का बसंतपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव में अपने नाना पृथ्वीनाथ पांडेय के घर रहकर पढाई कर रहा था। यह छात्र सोमवार को सुबह 5 बजे घर में सभी लोग सो रहे थे तभी किसी से बिना कुछ बताये कुछ रुपया और स्कूल बैग और साइकिल लेकर निकला है।जब सुबह घर में लोग जगे तो देखा कि छात्र विवेक का स्कूल बैग व साइकिल नहीं है तो लोगों को लगा की ट्यूशन गया होगा कुछ देर में आ जायेगा।
लेकिन खाना खाने के समय तक वापस नहीं आया तो स्कूल और कोचिंग में जाकर पता लगाया गया वहाँ पता चला की लड़का आया ही नहीं है। फिर हर सगे संबंधियों से पता किया गया ,लड़के के घर पे भी पता किया गया लेकिन शाम तक इसका कुछ पता नहीं चला है । तो परिजनों ने थाना को सूचित कर दिया गया है। छात्र का रंग गोरा है किसी व्यक्ति को दिखाई दे तो इसकी सूचना खबर के कमेंट बॉक्स में दे ताकि इनके परिजनों को सूचना दी जा सके। व इस मोबाइल नम्बर पर सूचना दे 993443527,89507555601
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment