छपरा:आइडियल स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल में बुद्ध जयंती पर आयोजित समारोह में रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंदजी महाराज ने कहा कि बच्चों को भगवान बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और अहिंसा, करुणा व सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में नैतिक मूल्यों का विकास होता है।
समारोह में विद्यालय की सचिव डॉ. अंजली सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन शांति, करुणा और आत्मअनुशासन का मार्ग दिखाता है। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने बच्चों को अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों को अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के बच्चों भार्गव राज, अर्पिता कुमारी, अर्णव कुमार, साक्षी कुमारी, अयनांश राज, सन्नी तिवारी, विराट तिवारी और प्रतीक राज ने भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित झांकी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सोनू कुमार, आकाश श्रीवास्तव, युवराज सिंह, आश्वस्ति श्रीवास्तव, ब्यूटी कुमारी, प्रियल कुमारी, खुशी कुमारी, दृष्टि कुमारी, मुन्नी देवी, गुड़िया देवी और कविता देवी ने योगदान दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अवकाश प्राप्त क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सह शिक्षाविद बृजेंद्र कुमार सिंहा, कॉलेज ऑफ कॉमर्स पटना से डॉ. वाल्मीकि कुमार, जेपीयू के डॉ. धनंजय कुमार आजाद, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गुंजन रानी, डॉ. राज कुमार सिंह, विद्यालय के संस्थापक बंटी सिंह और प्राचार्या सोनी सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment