छपरा:डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लगने वाले विशेष शिविर से पहले प्री-कैम्प में ही ज्यादा से ज्यादा आवेदन लेकर उनका निष्पादन कराना होगा। जिलाधिकारी अमन समीर ने अभियान की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के दिन पात्र लोगों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ देना जरूरी है। इसके लिए प्री-कैम्प की गतिविधियों को पूरी गंभीरता से करना होगा।
डीएम ने कहा कि प्री-कैम्प में अधिक से अधिक आवेदन लिए जाएं। इसमें लापरवाही पर संबंधित शिविर प्रभारी और विभागीय पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। जिस विभाग से जुड़े आवेदनों में कमी मिलेगी, उस पर भी कार्रवाई तय है। प्री-कैम्प में मिले आवेदनों का निष्पादन शिविर से पहले कर लेना है। ताकि शिविर के दिन लाभार्थी को योजना या सेवा का लाभ मिल सके।
शिविर में मिले आवेदनों का भी जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं और सेवाओं के आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी एसडीओ, बीडीओ और अन्य अधिकारी भी जुड़े।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment