Home

महिला संवाद में 10 हजार से ज्यादा दीदियों ने रखी बात

दरभंगा:जिले के सभी 18 प्रखंडों के 36 ग्राम संगठनों में शनिवार को महिला संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। हर प्रखंड में दो ग्राम संगठनों का चयन किया गया था। कार्यक्रम दो पालियों में चला। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी पाली शाम 4 से 6 बजे तक हुई। दोनों पालियों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

महिलाओं ने सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही अपनी समस्याएं, ज़मीनी ज़रूरतें और भविष्य की उम्मीदें खुलकर साझा कीं। प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, जल निकासी, स्वास्थ्य सेवाएं और आजीविका से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं। इन सुझावों को सरकार तक पहुँचाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा।

राज्य सरकार इन इनपुट्स के आधार पर आगे नीतिगत फैसले लेने की योजना बना रही है। ताकि योजनाएं और असरदार और जनहितकारी बन सकें। यह कार्यक्रम राज्य स्तरीय पहल “महिला संवाद रथ” का हिस्सा है। इसकी शुरुआत 18 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी। उन्होंने संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

यह रथ राज्य के सभी 38 जिलों में भ्रमण कर रहा है। इसका मकसद ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी सामाजिक-आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। संवाद रथ को आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है। इसमें ऑडियो-विजुअल माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाती है। इससे महिलाएं योजनाओं को बेहतर तरीके से समझ पा रही हैं।

दरभंगा के बिरौल प्रखंड के मुस्कान जीविका महिला ग्राम संगठन में भी संवाद हुआ। यहां दीदियों ने गाँव में प्राथमिक विद्यालय की ज़रूरत को लेकर सरकार से सहयोग मांगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं पर भी चर्चा की।

जिले में हुए महिला संवाद कार्यक्रमों में करीब 10 हजार से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं से उन्हें क्या लाभ मिला। कैसे उनके जीवन में सामाजिक और आर्थिक बदलाव आए। योजनाओं ने उन्हें आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago