Home

शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब का तांडव अबतक 11 से ज्यादा लोगों की मौत

पटना(बिहार)मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में शराब पीने वालों जहरीली शराब का कहर बनकर टूटा है। जहां जहरीली शराब पीने से अकेले बिहारशरीफ में 4 लोगों की मौत हो गई है । वहीं दो लोगों की मौत मानपुर थाना क्षेत्र में हुई है

नालन्दा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी और पहाड़तल्ली मोहल्ला में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की एक साथ मौत हो गई है ।जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है ।उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित परिवार का खुलेआम आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि शराब पीने के बाद उन लोगों की तबीयत बिगड़ी.. जिसके बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि चुलाई शराब पीने से लोगों की मौत हुई है।

उल्टी दस्त के बाद अचानक हुई मौत

परिजनों का कहना है कि पहाड़तल्ली में ही बीती शाम किसी वृद्धा के यहां जाकर शराब पी थी। शराब सेवन करने के बाद लौटे लोगों का अचानक स्व खराब होने लगी उल्टी और दस्त की शिकायत पर सभी परिजनों के द्वारा अपने अपने लोंगो को अलग अलग निजी क्लिनिक में भर्ती कराया था। जहां से एक-एक कर सभी लोगों की मौत होने लगी।

किस-किस की हुई अबतक मौत

बिहारशरीफ में जिन चार लोगों की मौत हुई है उसमें 55 साल के भागो मिस्त्री, 55 साल के ही मन्ना मिस्त्री,50 साल के धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर और 50 साल के ही कालीचरण शामिल हैं ।

मृतक भागो मिस्त्री के बहु ललिता देवी ने क्या कहा

मृतक भागो मिस्त्री की बहू ललिता देवी ने बताया कि उनके ससुर शराब का सेवन करने के बाद घर आए थे। इसके बाद वे खाना खाकर सोने गए थे। लेकिन उन्हें उल्टी और दस्त होने लगी। पहले तो लगा कि ठंड की वजह से हो रहा है। जिसके बाद अलाव जलाकर गर्मी देने की कोशिश की गई। हालत ज्यादा खराब हुई तो निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उनकी मौत हो गई।

मृतक मन्ना मिस्री की बेटी का बयान

मृतक मन्ना मिस्त्री की बेटी ज्योति कुमारी ने बताया कि लगातार उनके पिता 4 दिन से शराब का सेवन कर रहे थे कल अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गई जिसके बाद निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके पिता बस बॉडी बिल्डर में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago