मोतिहारी(बिहार)प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत जिले में टीबी के संदिग्ध मरीजों की तेजी से स्क्रीनिंग की जा रही है। इसका मकसद मरीजों को सही इलाज देना और बीमारी के प्रसार को रोकना है। जिला यक्ष्मा केंद्र के नोडल चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि एसएनएस विद्यापीठ कॉलेज ऑफ फार्मेसी और इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइंस परिसर में निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। इसमें 120 से ज्यादा लोगों की जांच हुई। पुरानी खांसी के संदिग्ध मरीजों का कद, वजन, रैंडम ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और छाती का एक्स-रे किया गया।
उन्होंने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन के 100 दिवसीय कैंपेन के तहत वर्ल्ड विजन इंडिया के सहयोग से “टीबी मुक्त भारत” अभियान चलाया जा रहा है। अगर किसी परिवार में टीबी का मरीज मिलता है तो उसके परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से निवारक उपचार दिया जा रहा है। ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके। सरकार ने 2030 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment