बनियापुर (सारण)विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश सचिव अति पिछड़ा प्रकोष्ठ श्री श्रवण कुमार महतो ने गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में वज्रपात के कहर से 83 लोगों से अधिक के मृत्यु पर शोक जताया। वही बनियापुर प्रखंड के तख्त भिट्ठी गाँव के हरेराम महतो के 14 वर्षीय पुत्री के देहांत के पश्चात शोकाकुल परिवार से मिल कर आश्वासन दिया । उन्होंने अंचलाधिकारी से दूरभाष से बात कर बताया कि आपदा प्रबंधन की राशि परिवार को यथाशिघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।मौके पर मौजूद प्रदेश सचिव ने बिहार सरकार से अपील करते हुए कहा की शिक्षण संस्थान में कार्य करने वाले सभी मजदूरों, एवं छोटे स्तर के मजदूरों को लॉकडाउन के कारण खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है।लॉकडाउन होने के कारण रोजी रोटी के लिए ये लोग तरस रहे हैं ऐसे में सरकार इन सभी शिक्षकों एवं मजदूरों को जो कि छोटे संस्थानों में काम कर रहे हैं उनको दैनिक भत्ता देने का कार्य करें।इन्होंने ने इनकी समस्याओं को देखते हुए सरकार से सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की। जिससे कि इस वैश्विक महामारी के दौर में भी उन्हें भूख से मरना ना पड़े। आज जिस प्रकार मंदिर, मस्जिद एवं गुरुद्वारों को सोशाल डिस्टेंस का मेंटेन का ख्याल रख कर खोलने का आदेश दिया गया है उसी प्रकार छोटे कोचिंग और शिक्षण संस्थान को भी सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख कर खोलने का आदेश दिया जाए जिससे कि उन लोगों का भी परिवार चल सके। इस अवसर पर धर्मेन्द्र बैठा, नवलकिशोर सिंह, समाज सेवी विक्रम चौधरी, शिक्षक इंद्रजीत महतो आदि लोग मौजूद रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment