गया:बेलागंज के पाई विघा मध्य विद्यालय में जन संवाद सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा मुख्य अतिथि रहे। पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी और बेलागंज विधायक मनोरमा देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अध्यक्षता शंभुनाथ सिन्हा ने की। संचालन सतीश शर्मा ने किया।
मनीष वर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार ने समाजवादी विचारधारा को जमीन पर उतारा है। डॉ. लोहिया और कर्पूरी ठाकुर का सपना नीतीश कुमार ने साकार किया। उन्होंने कहा कि कई पार्टियों ने समाजवाद के नाम पर राजनीति की, पर उसे परिवारवाद और जातिवाद में बदल दिया। नीतीश कुमार ने हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। खासकर पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित, महिला और युवा वर्ग को योजनाओं से लाभ मिला।
उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में भय, भ्रष्टाचार और बदहाली थी। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और कानून-व्यवस्था की हालत खराब थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बदलाव देखा। आज लड़कियाँ साइकिल से स्कूल जाती हैं। पंचायतों में महिलाएँ नेतृत्व कर रही हैं। हर गाँव तक सड़क और बिजली पहुँची है।
उन्होंने कहा कि अगर परिवारवादी ताकतों को मौका मिला, तो बिहार फिर अंधकार में चला जाएगा। नीतीश कुमार जैसे ईमानदार और दूरदर्शी नेता ही बिहार को आत्मनिर्भर बना सकते हैं। उन्होंने कर्नाटक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहाँ भी JDU कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता से स्वागत किया। इससे साफ है कि नीतीश कुमार की सोच देशभर में लोगों तक पहुँची है।
समारोह में गया, जहानाबाद और अरवल जिले के 70 पैक्स अध्यक्षों समेत एक हजार से ज्यादा लोगों ने JDU की सदस्यता ली। सभी ने मनीष वर्मा के समक्ष पार्टी में आस्था जताई। वर्मा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। कहा कि ये लोग पार्टी को मजबूत करेंगे और समाज सेवा में जुटेंगे।
इससे पहले पटना से गया आते समय जहानाबाद और गया जिले में जगह-जगह मनीष वर्मा का भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर अतरी के पूर्व विधायक कृष्नंदन यादव, पूर्व विधानपार्षद संजीव श्याम, गया जिलाध्यक्ष द्वारिक दांगी, जहानाबाद जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में JDU पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment