Home

बिहार में मनरेगा से पांच हजार से अधिक बनेंगे खेल के मैदान, खिलाड़ियों के लिए ट्रैक और कोर्ट का भी होगा निर्माण

पटना:प्रदेश में मनरेगा के तहत बड़े पैमाने पर खेल मैदान बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। लक्ष्य है कि नवंबर 2024 तक मैदान निर्माण का स्टीमेट तैयार कर स्वीकृति लेकर काम शुरू कर दिया जाए। इसमें शिक्षा, खेल और पंचायती राज विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। मनरेगा से मैदान का विकास के साथ ही साथ खिलाड़ियों के दौड़ने के लिए ट्रैक, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, बास्केट बॉल के कोर्ट, फुटबाल के लिए गोल पोस्ट भी इसी योजना से बनाए जाएंगे। साथ ही ऊंची कूद, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी आदि खेल के लिए जरूरी व्यवस्था भी की जाएंगी।

विभाग की योजना है कि प्रदेश में पांच से छह हजार खेल मैदान विकसित किये जाएं। इसको लेकर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास, शिक्षा, पंचायती राज और खेल विभाग के पदाधिकारियों के बैठक भी हुई थी। इसमें तय हुआ था कि स्कूल परिसर में खाली भूमि उलब्ध होगी तो उसकी सूची शिक्षा विभाग द्वारा ग्रामीण विकास विभाग को दी जाएगी। विद्यालय के बाहर की कोई भूमि खेल विभाग द्वारा मैदान के लिए चिह्नित की गई है तो उसकी सूची वह देगा। इसी तरह पंचायती राज विभाग से भी पंचायतों में उपलब्ध जमीन की जानकारी ली जाएगी। खेल विभाग द्वारा इच्छुक क्लब से पंजीकरण के लिए 14 अक्तूबर तक आवेदन देने को कहा है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago