सीवान से पटना जा रहे थे व्यवसायी
भगवानपुर हाट(सीवान)विधानसभा चुनाव में धनबल को रोकने को लेकर गठित उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी सीओ युगेश दास तथा बसंतपुर थाना के एसआई शैलेन्द्र कुमार राय ने स्टेट हाईवे 73 पर सारण जिले की सीमा पर हसनपुरा के पास एक ऑल्टो कार से पटना जा रहे दो लोगों से शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान 453750 (चार लाख तिरेपन हजार सात सौ पचास) रुपया बरामद किया।
उड़नदस्ता दल ने पटना सिटी के व्यापारी राकेश कुमार के पास से 353750(तीन लाख तिरेपन हजार सात सौ पचास) रुपये तथा राज विजय के पास से एक लाख रुपये बरामद किया। दोनों व्यापारी सीवान से दुकान का बकाया राशि वसूल कर पटना जा रहे थे, तभी वाहन चेकिंग के दौरान हसनपुरा में पकड़े गए। सीओ ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के दौरान पचास हजार रुपये से अधिक ले जाने साथ पर्याप्त साक्ष्य दिखाना होगा। लेकिन दोनों व्यवसायियों द्वारा पर्याप्त साक्ष्य नहीं दिखा पाने के कारण रुपये को जब्त कर ट्रेजरी में जमा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपयुक्त साक्ष्य प्रस्तुत करने पर रुपये रिलीज किए जाएंगे। लेकिन पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं करने के स्थिति में दोनों के खिलाफ कानूनी करवाई की जा सकती है।वहन चेकिंग के दौरान आईटीबीपी के जवान भी थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment