भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के शंकरपुर व मिरजुमला पंचायत में गंडकी नदी पानी से करीब तीन सौ से अधिक परिवार प्रभावित हो गए हैं।
प्रभावित गांव में शंकरपुर पंचायत के चकिया, चैनपुर, चैंयापाली, गोविन्दापुर, मिश्रवलिया है।जबकि मिरजुमला पंचायत के मिरजुमला, मखदुमपुर, राजापुर, ढोंढपुर, सकरी, जुआफर, आएमा, गोइयानार गांवों के तीन सौ से अधिक परिवार शामिल हैं। इसमें चकिया, चैनपुर, ढोंढपुर, मिरजुमला बीनटोली गांव में सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है। इन गांवों के कई रास्ते पानी में डूब जाने से लोग परेशान हैं। जिसके कारण आने-जाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण जनवितरण प्रणाली की दुकानों तक राशन नहीं पहुंच पा रहा है। नदी का पानी गांवों में घुसने लोगों के घर आंगन तक पहुंच गया है। किसानों की फसलें डूब गई हैं। मिरजुमला के पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी ने कहा कि अबतक बाढ़ से प्रभावित लोगों को प्रशासन द्वारा कोई सहायत नहीं की गई है। उन्होंने मिरजुमला बीनटोली के प्रभावित परिवारों की सूची सीओ को सौंपी है। उन्हें प्रशासन से पीड़ितों परिवारों को राहत समाग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment