कटिहार(बिहार)जिले के हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत में जन जागरण शक्ति संगठन के द्वारा आयोजित मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में तीन सौ से अधिक मरीज को चार चिकित्सकों की टीम ने देखा और दवाइयां दीं।स्वास्थ्य शिविर में शामिल वरीय चिकित्सक डॉ.राहुल ठाकुर ने कहा कि इस शिविर में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज आए जो पैसे की आभाव में इलाज नहीं करा पाते हैं और गांव में ही किसी से दवाई लेकर खा लेते हैं ।जरूरत है कि सरकारी अस्पताल में हर तरह की जांच और डॉक्टर की व्यवस्था हो जैसे कि इंग्लैंड जैसे उन्नत देशों में होता है।
उन्होंने कहा कि उनके लिए बहुत संतोष की बात है कि वह अपने इलाके के लोगों की सेवा कर पाए हैं। जन जागरण शक्ति संगठन के सचिव आशीष रंजन ने कहा कि इस तीन दिवसीय शिविर का आज दूसरा दिन है । इलाके में गरीबी के कारण लोग बीमारी का इलाज नहीं करा पाते हैं। हमारे लिए बहुत खुशी की बात है कि इंग्लैंड के मशहूर चिकित्सक डॉ.राहुल ठाकुर हमारे बीच में आए हैं। उम्मीद है कि वह साल में एक बार इस इलाके में जरूर आएंगे।इस शिविर में डॉ.राहुल के साथ पीएमसीएच के तीन जूनियर डॉक्टरों ने अपनी सेवा दी।शिविर में जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े स्वयंसेवियों ने जी तोड़ मेहनत की।इस अवसर पर शोहिणी,फुलकुमारी,फुलेश्वर,ऊषा देवी, मांडवी,जयमंती,सब्यसाची सेन,ज्योतिष,प्रियंका ने विशेष योगदान देकर शिविर का सफल संचालन किया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment