Home

सिद्धपीठ आमी में विराजती हैं साक्षात मां अंबिका

छपरा:चैत्र नवरात्रि में सारण जिले के प्रसिद्ध सिद्धपीठ आमी में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सैकड़ों भक्त नवरात्रि व्रत रखकर नियमित दुर्गा पाठ कर रहे हैं। मां अंबिका को सिद्धिदात्री और मनोकामना पूर्ण करने वाली देवी माना जाता है।मंदिर के पुजारी और सेवा निवृत्त शिक्षक शिवकुमार तिवारी ऊर्फ भोला बाबा ने बताया कि शरीर अस्वस्थ होने के कारण मंदिर नहीं जा पाते, लेकिन मन मां में ही लगा रहता है। इससे आत्मा को शांति मिलती है।

उन्होंने कहा कि आमी मंदिर में पाठ करने वालों को कलश स्थापित नहीं करना पड़ता, क्योंकि यहां साक्षात मां अंबिका विराजमान हैं।पुजारी गणेश तिवारी ऊर्फ चुनचुन बाबा ने बताया कि घरों में कलश में देवी का आवाहन किया जाता है, लेकिन यहां मां स्वयं विराजती हैं, इसलिए कलश की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने कहा कि अश्विन नवरात्रि की तुलना में चैत्र नवरात्रि में भक्तों की संख्या कम होती है। इसका कारण गर्मी और तपिश है। फिर भी सुबह से ही दर्शनार्थियों और पाठ करने वालों का आना-जाना लगा रहता है।

आमी मंदिर के पुजारी और छपरा आयुर्वेद कॉलेज के प्रोफेसर बिमलेश तिवारी ने कहा कि हर सनातनी को चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों में किसी देवी मंदिर का तीर्थाटन जरूर करना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और तीर्थधाम की सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म का नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है, जो नौ दिनों तक नववर्ष के रूप में मनाया जाता है।

पुजारी लक्ष्मीश्वर तिवारी ने कहा कि जो लोग स्वयं पाठ नहीं कर पाते, वे पाठ करने वालों के पास बैठकर एक दिन भी ध्यानपूर्वक पाठ का श्रवण करें, तो उन्हें भी फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि यदि आमी मां अंबिका के दर्शन को जाएं, तो पाठ करने वालों के पास बैठकर ध्यानपूर्वक पाठ जरूर सुनें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago