Homeकृषिदेशबिहार

मां अपने बच्चों के थाली में परोस रही है जहर, नहीं हुई सावधान तो बच्चों का मानसिक विकास होगा प्रभावित

सारण:फार्मरफेस आर्गेनिक प्रौद्योगिकी एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा सारण जिले के जलालपुर प्रखंड के धेनुकी गांव में जैविक आलू खेती पर किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सुश्री काजल पटेल ( जनसम्पर्क पदाधिकारी ) ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया की दिन प्रतिदिन रसायन के अत्यधिक प्रयोग से भूमि तो ख़राब हो ही रही है साथ ही साथ सब से ज्यादा दुष्प्रभाव गर्ववती महिला पर देखने को मिल रहा है।जिसमे माँ अपने बच्चों को जो दूध पिला रही है उसमे रसायनिक तत्व मिला हुआ है।रासायनिक तत्व अधिक पाए जाने से बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास प्रभावित हो रहा हैं और गर्ववती महिला का गर्भपात की संभावना अधिक होता जा रहा हैं।उन्होंने ने कहा की मां अपने बच्चों के थाली में परोस रही है जहर,नहीं हुई सावधान तो बच्चों का मानसिक विकास होगा प्रभावित।इसलिए आने वाली गंभीर समस्या से बचने के लिए किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया।,सागर कुमार सहायक जिला प्रबंधक सारण ने मृदा जांच के फायदे और भूमि में होने वाली बीमारी के बारे में किसानों के साथ जानकारी साझा की।उन्होंने उत्पादती जैविक फसल के बाजार की जानकारी दिया।इसके बाद उन्होंने जैविक विधि से आलू के खेती का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में उज्जवल कुमार ,फार्मर रिलेशनसिप मैनेजर,कार्यक्रम में बिनय कुमार शर्मा, शम्भू नाथ सिंह, राजेश कुमार सहित 60 से अधिक किसान उपस्थित रहे।