Home

सांसद पप्पू ने तीन युवकों की हत्या की उच्चस्तरीय जांच को लेकर राज्यपाल से मिले

सीवान:जिले भगवानपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया बाजार में बीते शुक्रवार को तीन युवकों की नृशंस हत्या ने पूरे जिले को दहला दिया। दो युवकों को तलवार से काट डाला गया। तीसरे को गोली मार दी गई। यह कोई सामान्य आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि सुनियोजित और संगठित गुंडाराज का संकेत है। घटना दिनदहाड़े हुई। इससे साफ है कि अपराधियों को अब कानून का कोई डर नहीं रहा।इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू सिंह ने शनिवार की संध्या महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहमद खान से मिलकर पत्र सौंपा।

महामहिम को दिए पत्र में कहा कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ। अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। न ही कोई ठोस कार्रवाई सामने आई है। हालात इतने बिगड़े कि पूरे जिले को छावनी में बदलना पड़ा। यह दर्शाता है कि शासन की पकड़ अपराधियों पर खत्म हो चुकी है।

राज्य में हर दिन हत्या, लूट, बलात्कार, रंगदारी, गोलीबारी और गैंगवार की घटनाएं आम हो गई हैं। माफियाराज और राजनीतिक संरक्षण में पल रहे अपराधियों का मनोबल चरम पर है। ईमानदार अफसर और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सीवान की घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था की गिरती हालत को उजागर कर दिया है। यह मामला अब उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहा है। जनता में आक्रोश है। लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक अपराधियों का राज चलता रहेगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago