Home

सांसद सिग्रीवाल ने कहा देश की महान सपूतों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी

चीनी राष्ट्रपति का पुतला दहन कर शहीदों को किया नमन


बनियापुर (सारण) बनियापुर विधान सभा के मशरख मुख्य बाजार में महाराजगज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के नेतृत्व में लद्दाख के गलवान घाटी में शहीद हुए अमर वीर जवानों को श्रधांजलि अर्पित करते घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है। वही चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया गया। सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि चीन की इस कुकृत्य का बदला भारत जल्द लेगा।भारत अब एक समर्थवान शक्तिशाली देश है ।भारत के पराक्रमी सैनिक अपना ऐश्वर्य का प्रदर्शन कर चीन को मुहतोड़ जवाब देंगे।चीन के इस कायरतापूर्ण कुकृत्य से देश उबल गया है।देश वासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धैर्य साहस और नेतृत्व पर भरोसा रखे हमारे जवान चीन से शहीदों का बदला अवश्य लेंगे।वही जदयू नेता राज्य सलाहकार समिति सदस्य कामेश्वर सिंह ने शहीदों की कुर्बानी पर संवेदना व्यक्त करते हुए श्रधांजलि अर्पित किया।वही भाजपा नेता शशिभूषण सिंह ने शहीदों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर भाजपा नेता आनन्द शंकर, युवा नेता अजित सिंह,दिपु चतुर्वेदी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago