Home

बीडीसी की बैठक में शामिल सांसद सीग्रीवाल ने कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने को कहा

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को बीडीसी की बैठक में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने की। इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद सीग्रीवाल ने जनकल्याणकारी योजना जनवितरण प्रणाली, पीएम आवास,स्वच्छता अभियान,शिक्षा स्वास्थ्य,बिजली सभी योजनाओं की खामियों एवं छोटी-छोटी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया और उसमें सुधार करने को कहा। उन्होंने प्रमुख,पंचायत प्रतिनिधियों, एमओ व अन्य अधिकारियों से सभी योग्य परिवारों को राशन कार्ड बने यह सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कोई भी गरीब कल्याण योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने इसके प्रगति के बारे उन्हें अवगत कराने को कहा।

वहीं पीएम आवास योजना के तहत सभी बेघरों को घर उपलब्ध कराने में मानवता का परिचय देने को कहा। उन्होंने आवास सहायकों को अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा सही हकदार को घर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गरीबों की हकमारी करने वालों की दुर्दशा होती आई है। विकास की राशि सीधे पंचायतों को आ रही है ताकि गांवों का विकास हो सके। क्योंकि जबतक गांव विकसित नहीं होगा, देश विकसित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गांवों को विकसित करने का हम सभी प्रतिनिधियों व अधिकारियों का दायित्व है।

उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ निन्दा पारित करने को कहा। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं और सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। अधिकांश मुखियों ने प्रखंड के अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि प्रखंड के पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। मौके पर उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,राजेश्वर साह,शमीम अख्तर,रहमत राय,राजेन्द्र सिंह,मंटू कुमार द्विवेदी, वर्मा साह, प्रिया सिंह, पम्मी कुमारी, शकुंतला देवी, नीपु देवी, रहमत राय, बीपीआरओ प्रवीण भास्कर, प्रभारी  चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमेन्द्र कुमार सिंह, बीएओ बीरेन्द्र मांझी, जेएसएस मनोज कुमार, एमओ रवि कुमार, सीडीपीओ किरण बाला दिवाकर, जेई नदीम हसन तथा अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago