भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड परिसर स्थित मनरेगा भवन में मंगलवार को बीडीसी की बैठक में स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने की। इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद सीग्रीवाल ने जनकल्याणकारी योजना जनवितरण प्रणाली, पीएम आवास,स्वच्छता अभियान,शिक्षा स्वास्थ्य,बिजली सभी योजनाओं की खामियों एवं छोटी-छोटी समस्याओं की ओर ध्यान दिलाया और उसमें सुधार करने को कहा। उन्होंने प्रमुख,पंचायत प्रतिनिधियों, एमओ व अन्य अधिकारियों से सभी योग्य परिवारों को राशन कार्ड बने यह सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कोई भी गरीब कल्याण योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने इसके प्रगति के बारे उन्हें अवगत कराने को कहा।
वहीं पीएम आवास योजना के तहत सभी बेघरों को घर उपलब्ध कराने में मानवता का परिचय देने को कहा। उन्होंने आवास सहायकों को अपने कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा सही हकदार को घर उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि गरीबों की हकमारी करने वालों की दुर्दशा होती आई है। विकास की राशि सीधे पंचायतों को आ रही है ताकि गांवों का विकास हो सके। क्योंकि जबतक गांव विकसित नहीं होगा, देश विकसित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गांवों को विकसित करने का हम सभी प्रतिनिधियों व अधिकारियों का दायित्व है।
उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ निन्दा पारित करने को कहा। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं और सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए मार्गों पर चलने का आह्वान किया। अधिकांश मुखियों ने प्रखंड के अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि प्रखंड के पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। मौके पर उपप्रमुख श्यामकिशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह,राजेश्वर साह,शमीम अख्तर,रहमत राय,राजेन्द्र सिंह,मंटू कुमार द्विवेदी, वर्मा साह, प्रिया सिंह, पम्मी कुमारी, शकुंतला देवी, नीपु देवी, रहमत राय, बीपीआरओ प्रवीण भास्कर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमेन्द्र कुमार सिंह, बीएओ बीरेन्द्र मांझी, जेएसएस मनोज कुमार, एमओ रवि कुमार, सीडीपीओ किरण बाला दिवाकर, जेई नदीम हसन तथा अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment