भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र बड़कागांव के कपड़ा व्यवसायी सुरेन्द्र शर्मा से गुरुवार को स्थानीय सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल ने मिलकर कुशलक्षेम जाना।ज्ञात हो कि कपड़ा व्यवसायी सुरेन्द्र शर्मा को सोमवार को बसंतपुर में कपड़ा दुकान में जैकेट खरीदने पहुँचे दो बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।जिसमे व्यवसायी को बयां पैर में गोली लगने से पैर फैक्चर हो गया था।इसकी सूचना मिलने पर सांसद ने घायल के परिवार से मिलकर हरसंभव मदद करने की बात कही।उन्होंने कहा कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए गोलीकांडके शामिल अपराधियों को लुटे गए जैकेट के साथ गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने ने परिजनों से बताया कि क्षेत्र में बढ़ते क्राइम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात हुई है।इस मौके पर घायल के पिता रामकिशुन शर्मा,शत्रुध्न शर्मा,विकास सिंह,सांसद प्रतिनिधि अवधेश पांडेय,पवन सिंह,रंजीत कुमार शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment