भगवानपुर हाट(सीवान)मीरजुमला पंचायत की मुखिया प्रीति कुमारी और एसआई शंकर साह के बेटे सुधांशु कुमार का नामांकन देश के टॉप लॉ कॉलेज नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च, हैदराबाद में हुआ है। सुधांशु ने इस साल आयोजित क्लैट परीक्षा पास की थी। मंगलवार को उसने कानून में स्नातक की पढ़ाई के लिए नामांकन लिया।
सुधांशु के नामांकन की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्र का देश के शीर्ष लॉ कॉलेज में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मानी जा रही है। गांव के बच्चों को लगता था कि प्रीमियम संस्थानों में सिर्फ शहर के बच्चों का चयन होता है। सुधांशु ने इस सोच को तोड़ दिया है।
सुधांशु की सफलता से गांव के बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह बढ़ा है। युवाओं को प्रेरणा मिल रही है। उसकी एक बहन नीट परीक्षा पास कर राजकीय पूर्णिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
नामांकन की खबर मिलते ही मुखिया चांदनी कुमारी, ब्रह्मा साह, पूर्व मुखिया मनोज सहनी, समाजसेवी शेखर कुशवाहा, पप्पू सिंह, डॉ. सुगेन सिंह, दिनेश प्रसाद कुशवाहा, शिक्षक प्रदीप कुमार, आफताब आलम समेत कई लोगों ने सुधांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment