Home

नगर निकायों की योजनाएं तय समय में पूरी हों : मंत्री

मोतिहारी:नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि नगर निकायों की सभी योजनाएं तय समय में पूरी की जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वे पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में नगर निगम मोतिहारी सहित अन्य नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग के पास रोडमैप तैयार है। लंबित योजनाओं की नियमित निगरानी हो रही है।

बैठक में गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णानंद पासवान, सांसद राधा मोहन सिंह, सांसद संजय जयसवाल, विधायक राणा रणधीर, शालिनी मिश्रा, लालबाबू प्रसाद गुप्ता, श्याम बाबू प्रसाद यादव, पवन जायसवाल, प्रमोद कुमार, सुनील मणि तिवारी, प्रमोद कुमार सिंहा, विधान पार्षद महेश्वर सिंह, वीरेंद्र नारायण यादव, महापौर प्रीति कुमारी, उपमहापौर लालबाबू प्रसाद गुप्ता, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, बुडको के कार्यपालक अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। फिर समीक्षा के बिंदुओं की जानकारी दी गई। सबसे पहले मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की समीक्षा हुई। बुडको के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि 84 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें 49 की निविदा निकाली जा चुकी है। 35 की निविदा प्रक्रिया में है। सभी 9 नगर निकायों की योजनाओं का टेंडर हो चुका है। मंत्री ने कहा कि सभी योजनाएं तय समय में पूरी हों। किसी भी तरह की चूक स्वीकार नहीं की जाएगी।

नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र में विद्युत शवदाह गृह निर्माण की योजना अगस्त 2023 में शुरू हुई थी। अब तक 24% काम पूरा हुआ है। मंत्री ने कहा कि इसे कब तक पूरा किया जाएगा, इसकी लिखित जानकारी दी जाए। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। शिकायत मिलने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

मोतीझील के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य की भी समीक्षा हुई। अब तक 56% काम पूरा हो चुका है। यह योजना 2018 की है। मंत्री ने निर्देश दिया कि 30 सितंबर तक पूरा कार्य पूरा कर लिया जाए। सांसद राधा मोहन सिंह ने मोतीझील के चारों ओर पाथवे निर्माण की जानकारी ली और आज ही निरीक्षण की बात कही।

नगर आयुक्त ने बताया कि मोतीझील के विकास के लिए नमामि गंगे योजना की स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत एसटीपी का निर्माण होगा। शहर का 60% गंदा पानी मोतीझील में जाता है। एसटीपी से इसे शुद्ध किया जाएगा। सांसद ने कहा कि एसटीपी कहां-कहां बनेगा और कौन-कौन से वार्ड इससे जुड़ेंगे, इसका माइक्रो प्लान तैयार किया जाए।

नगर आयुक्त ने बताया कि सम्राट अशोक भवन के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। जल्द ही तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद निविदा निकाली जाएगी। रक्सौल और ढाका नगर परिषद में भी भवन के लिए जमीन चिन्हित हो चुकी है। मंत्री ने कहा कि जहां भवन बनना है, वहां की जमीन का प्रस्ताव भेजा जाए। राशि की कोई कमी नहीं होगी।

स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत नगर निगम मोतिहारी ने 1326 लाभुकों को लाभ दिया है। पीएम इंटर्नशिप योजना में 60 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। पीएम आवास (शहरी) की पुरानी योजना में 558 में से 445 आवास पूरे हो चुके हैं। नए सर्वे में 1904 आवेदन स्वीकृत कर प्रस्ताव भेजा गया है। सर्वे की प्रक्रिया अभी जारी है। मंत्री ने पुराने सभी अधूरे आवास जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

नगर निगम मोतिहारी के प्रशासनिक भवन के लिए 1.05 एकड़ जमीन जिला प्रशासन ने उपलब्ध करा दी है। इसके लिए 5.03 करोड़ का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। मंत्री ने बताया कि नगर निगम भवनों के लिए एक मॉडल तैयार हो रहा है। जैसे ही यह पूरा होगा, पहली स्वीकृति मोतिहारी को दी जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago