Home

सीवान के लकड़ी नबीगंज में धारदार हथियार रेतकर हत्या,घर से कुछ दूरी से शव बरामद

सीवान(बिहार)जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक 40 वर्षीय युवक की धारधार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है।मिली सूचना के अनुसार हत्या से पहले मृतक के पास किसी का फ़ोन आया था और मृतक 10 मिनट में पहुंचने की बात बोल घर से साइकिल लेकर चला गया।मृतक के घर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर माधोपुर मध्य विद्यालय के पीछे करीब साढ़े 3 बजे माधोपुर गांव का एक युवक जब खेत मे गया तो मृत व्यक्ति को देख वहां से दौड़ कर माधोपुर मठिया पर आया और शोरगुल करते हुए बेहोश हो गया।

होश में आने पर घटना की जानकारी दी। उसके बाद लोगों ने जाकर देखा और इसकी जानकारी लकड़ी नबीगंज थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद को दी।सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अजय कुमार,थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए।वही मौत की खबर जंगल में आग की तरह फेल गई और हजारों लोगों की भीड़ इक्कठी हो गयी।घटना स्थल पर एक जोड़ी चप्पल,रक्त लगा हुआ एक झोला जिसमे शराब रखी थी,शराब का खाली पॉकेट पाया गया।

मीडिया से बातचीत में मृतक की मां मन्दोदरा देवी ने अपने सौतेले मोहन प्रसाद व उनके बेटे बबलू कुमार पर हत्या का आरोप लगा रही है।उसका कहना था कि दो दिन पूर्व ही पानी बहु के नाम से जमीन की रजिस्ट्री करायी थी।जिससे वे लोग आक्रोषित हो गए और घटना को अंजाम दे दिया।उक्त लोगो से लगभग 15 वर्षो से जमीनी विवाद चल रहा था।वहीं आरोपित घर छोड़ फरार हो गए हैं मोहन प्रसाद की लड़की रौशनी कुमारी ने बताया कि घटना के समय मेरे पिता दुकान पर वे भाई घर था उनके ऊपर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है। मृतक लकड़ी टोले माधोपुर निवासी दुर्गा प्रसाद का 42 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद उर्फ झुमेल बताया जा रहा है।वहीं मृतक की पत्नी प्रभा देवी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।मृतक कि एक लड़की 14 वर्षीय रिम्पी कुमारी और दो पुत्र 12 वर्षीय मुन्ना कुमार व साढ़े 9 वर्षीय अभिषेक कुमार हैं।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जहां उसकी हत्या की गई है वहां शराब की पार्टी चलती रहती है।किसी ने शराब पीने के लिए ही बुलाया और हत्या कर दिया।मृतक पेशे से मजदूरी का कार्य करता था व अपने परिवार का भरण पोषण करता था।मौके पर मिस्टर आजाद,दिनेश प्रसाद,तूफान, प्रकाश गुप्ता, ललन साह,राजेश प्रसाद, जयकुमार प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago