Home

बेंगलुरु में हत्या, तीन प्रवासी मजदूरों के शव घर पहुंचे

गोपालगंज(बिहार)बेंगलुरु के सरजापुर में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में तीन प्रवासी मजदूरों की 15 मार्च 2025 को सरिया से मारकर हत्या कर दी गई थी। बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर इन मजदूरों के शव पटना एयरपोर्ट से उनके गांव भेजे गए। श्रम अधीक्षक गोपालगंज सुबोध कुमार ने बताया कि 18 मार्च 2025 को पटना से प्राप्त शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। मृतकों में मठगौतम गांव के दीपु कुमार साह, पिठौरी वार्ड नंबर-02 के अंशु राम और पिठौरी वार्ड नंबर-01 के राधेश्याम यादव शामिल थे। श्रम अधीक्षक ने संबंधित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं का लाभ मृतकों के परिजनों को जल्द दिलाया जाए।

श्रम अधीक्षक गोपालगंज सुबोध कुमार ने बताया कि 18 मार्च 2025 को पटना से प्राप्त शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

2 months ago