मांझी विधानसभा के दर्जनों गांवों का किया दौरा
छपरा(बिहार)जिला के जदयू महिला अध्यक्ष माधवी सिंह ने सोमवार को मांझी विधानसभा के दर्जनों गांवों का दौरा कर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी लोगों को दी। वहीं जन सम्पर्क के क्रम में सरकारी योजनाओं से बंचित लाभुकों का सूची बना कर बीडीओ,सीओ एवं जिले के सम्बंधित अधिकारियों से बात कर चिन्हित बंचितो को अबिलम्ब हक दिलाने का वादा किया।उन्होंने दौरा के क्रम में कुमना, बरेजा ,गम्हरिया ,भटकेशरी आदि गांव में पहुंच कर खासकर महिलाओं से इंदिरा आवास ,राशन कार्ड आदि से बंचितो की सूची तैयार की। माधवी सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बंचितो को अबिलम्ब योजना से जोड़ने की बाते कही। माधवी सिंह जिले के एकमात्र महिला नेत्री के रूप में अपने पहचान बना रही है इनके बातों पर महिला काफी विश्वस्त एवं आकर्षित हो रही है । श्री सिंह से पूछा गया कि क्या मांझी विधानसभा से आप का टिकट फाइनल है तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं जदयू के सिपाही के रूप में कार्य करते आ रही हूं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुझे पूरा विश्वास है जो उनका आदेश होगा उसका पालन करूंगी । माधवी सिंह के भ्रमण एवं इनके द्वारा चलाए जा रहे राहत शिविर को आम लोगों ने काफी सराहना कर रहे हैं। मौके पर दीपक सिंह,दिलीप राय,बीरेंद्र पंडित वार्डसदस्य,तारकेश्वर साह, हरेन्द्र साह वार्ड सदस्य,उमाशंकर साह, कृष्णा तिवारी, अशोक सिंह, मनोज राय,मुकेश सिंह आदि।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment