Home

नहर का बांध टूटने से दो सौ से अधिक घरों में घुसा पानी

भगवानपुर हाट(सिवान)प्रखंड क्षेत्र के नगवां गांव में गुरुवार के रात्रि में नहर का बांध टूटने से दो सौ से अधिक घरों में नहर का पानी घुस गया।नगवा गांव पानी से चारो तरफ से घिर गया है। घरों में पानी प्रवेश करने से दर्जनों परिवार घर छोड़कर पलायन करने पर मजबूर हो गए हैं। घरों के आवश्यक समान व मवेशियों को लोग सुरक्षित स्थानों पर ले जाने को मजबूर हो गए ।

लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को सहायता नहीं किया गया जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह छपरा मलमलिया पथ एनएच 331 को नगवां में जाम कर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित ग्रामीण नहर के स्लूइस गेट को बंद करने और नहर के बांध की मरम्मति करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि गुरुवार की रात नगवां में नहर का बांध टूट जाने से नगवां यादव टोला, नालबंद टोला, लोहार टोला, कोईरी टोला के करीब दो सौ से अधिक घरों में या तो पानी घुस गया है अथवा लोगों के घर पानी से घिर गया हैं।

इससे सुदामा राय, कृष्णा राय, अशोक राय, संतोष राय, दीना राय, रामनाथ राय, लालबहादुर राय सहित दर्जनों घरों के लोग अपने निकट संबंधियों के यहां पलायन कर गए हैं। कुछ लोग अपने घरों के सामानों व मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटे हुए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लाइनें लग गईं। इससे गाड़ियों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसकी सूचना मिलने पर बीडीओ डॉ. अभय कुमार, थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने नहर के टूटे हुए बांध का मुआयना किया। बीडीओ की सूचना पर गंडक विभाग के एसडीओ भी पहुंच गए। अधिकारियों ने मलमलिया में बने स्लूइस गेट को बंद कराया गया।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago