Home

रामनवमी पर अलर्ट मोड में रहेगा नालंदा प्रशासन

नालंदा:रामनवमी पर्व को लेकर शनिवार 5 अप्रैल को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से अधिकारियों को ब्रीफ किया। बैठक में सुरक्षा, शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से मौजूद रहें। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत नियंत्रण केंद्र को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि वाहन गश्ती दल सायरन बजाते हुए लगातार भ्रमणशील रहें। पैदल गश्ती भी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहे। बिना अनुमति के कोई जुलूस न निकले। वाहनों की सघन जांच हो। ट्रिपल सवारी पर रोक लगाई जाए। अवैध हथियार, लाठी, भाला, डंडे आदि पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

सभी जुलूसों की ड्रोन से निगरानी और वीडियोग्राफी कराई जाए। आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग न हो। अधिकारी हर समय अलर्ट और सतर्क रहें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। छोटी से छोटी घटना की जानकारी भी तुरंत नियंत्रण कक्ष को दी जाए। वाहन और पैदल गश्ती लगातार जारी रहे। जुलूस तय रूट से ही निकले। रूट में आने वाले घरों की छतों पर निगरानी रखी जाए। छतों और सड़कों के किनारे ईंट-पत्थर न रहने दें। शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखी जाए। सभी अधिकारी अपने स्थल पर मौजूद रहें। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रशासन ने ड्रॉप गेट, पेयजल, सफाई और अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की व्यवस्था की है। बैठक में नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

2 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

2 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

3 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

3 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

4 days ago