लौरिया(बेतिया)ऐतिहासिक साहू जैन उच्च विद्यालय में नंदनगढ़ महोत्सव-2025 का शुभारंभ हुआ। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने बिहार गौरव गीत प्रस्तुत किया। पश्चिम चंपारण और लौरिया के इतिहास पर आधारित शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।
कार्यक्रम देर रात तक चला। भोजपुरी और हिंदी के मशहूर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विधायक सह गायक विनय बिहारी, अनुपमा यादव, असलम कौव्वाल, हरिशंकर मिश्रा, प्रीति सिंह परिहार, बालेन्दु मिश्रा, मास्टर विकास, ममता महतो समेत करीब दो दर्जन कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
इस मौके पर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विनय बिहारी, भागीरथी देवी, विधान पार्षद भीषम सहनी, सौरभ कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार, सूर्य प्रकाश गुप्ता, विनोद कुमार सिंह और जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार सहित कई अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment