Home

पानी की सप्लाई नहीं होने से नराज ग्रामीणों ने पानी टंकी के पास किया प्रदर्शन

तत्कालीन डीएम ने किया है मुखिया को सम्मानित


भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 12में में बीते एक माह से पानी की सप्लाई नहीं होने से नराज ग्रामीणों ने पानी टंकी के पास किया प्रदर्शन।बता दे कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए प्रति वार्ड 13 लाख रुपये से लेकर 16 लाख तक खर्च करके निर्माण कार्य कराया गया है ताकि 30 वर्षो तक ग्रामीण लोगों को शुद्ध पे जल नशीब हो सके।लेकिन धरातल पर नल का जल लोगों को नसीब नहीं हो रहा है।जानकारी के लिए बता दे कि वार्ड संख्या 12 में 13 लाख रुपये खर्च कर 155 घरों में पानी सप्लाई के लिए कनेक्शन किया गया है।जिसमे बीते एक माह से अधिक दिनों से पानी की सप्लाई नहीं कि जा रही है। इससे कोरोनकाल में लोगों शुद्ध जल नसीब नहीं हो रहा है। जब पानी नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य से इसकी शिकायत की तो उन्होंने ने बताया कि बिजली का कनेक्शन नहीं होने के कारण आपूर्ति नहीं हो रही है। अब प्रश्न उठता है कि एक माह पूर्व में जितने दिन पानी की सप्लाई हुई है क्या वह अवैध बिजली का कनेक्शन करके किया गया है। इस पंचायत में नल जल के कार्य को सही तरह से क्रियान्वयन के लिए 26 जनवरी को मुखिया तेतरा देवी को तत्कालीन डीएम के हाथों पुरस्कृत किया गया था।प्रदर्शन करते ग्रामीणों में नाथू महतो,गणेश महतो, गाँधी महतो, राहुल महतो, सुरेश साह,चन्दन कुमार, संजय साह, सुनील साह, बृजकिशोर ठाकुर, सरल ठाकुर ,राकेश राम,वरुण महतो,लक्ष्मण महतो,भगेरन महतो,राजबलि महतो आदि ने बताया कि यदि हमलोगों को एक दो रोज में पानी की आपूर्ति नहीं कि जाती है तो हमलोगों प्रखंड मुख्यालय पहुचकर बीडीओ से ज्ञापन देंगे।
इस संबंध में बीडीओ डॉ. अभय कुमार से बात करने पर बताया कि मामले की जांच करवाकर दोसी व्यक्ति के खिलाफ करवाई की जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago