Home

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करेगा सार्थक एडुविजन- प्रोफेसर

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय माननीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के अथक प्रयासों से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 बनाई गई। इस नीति को जन-जन की नीति बनाने के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय अनेक वेबीनार, सेमिनार और कार्यशालाओं के माध्यम से इस नीति को विद्यार्थियों, शिक्षकों को भलीभाँति अवगत करा रहा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय भी है, जिसने 7 जुलाई, 2020 को ही विश्वविद्यालय के वरिष्ठ आचार्यों और विश्वविद्यालय के बाहर शिक्षा क्षेत्रों के विद्वानों का एक उच्च स्तरीय कार्य दल का गठन किया और इसे विश्वविद्यालय स्तर पर लागू करने का मानचित्र तैयार कर लिया गया है।

इस शिक्षा नीति के सुचारु रूप से कार्यान्वयन और आत्मनिर्भर भारत के सपने को आकर देने के उद्देश्य से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर आर.सी. कुहाड़ ने एक त्रिसदस्यीय दल सार्थक एडुविजन-2021 में भाग लेने के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल भेजा है। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय शिक्षण मंडल, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय इस आयोजन के माध्यम से अपनी क्रिया-विधियों, विचारों और अनुसंधानों को समान क्षेत्र में कार्यरत विश्वविद्यालयों से साझा कर कर रहा है। जिससे कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान मिलेगा। इस हेतु यहां राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।


भोपाल में आयोजित इस आयोजन का उद्घाटन 14 मार्च, 2021 को सायं माननीय नितिन गडकरी, सड़क परिवहन मंत्री, भारत सरकार और माननीय शिव राज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया, साथ ही यहाँ बनाई गई गुरुकुल पद्धति प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। भारत के अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपति, वरिष्ठ आचार्यों और शिक्षाविदों के साथ-साथ भारत सरकार के मंत्री, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री, कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए विचार मंथन कर रहे हैं। औपचारिक रूप से यह प्रदर्शनी 15 से 17 मार्च 2021 तक चलेगी। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय एडुविजन-2021 में शैक्षणिक प्रायोजक के रूप में भाग ले रहा है। यह आशा ही नहीं विश्वास है कि यह सार्थक एडुविजन-2021, भारत की नई शिक्षा नीति-2020, भारतीयता के दृष्टिकोण के साथ-साथ नवाचार और अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभाएगी।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर डी.पी. सिंह, अखिल भारतीय तकनीकी शैक्षणिक परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल सहस्र बुद्धे और मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में विश्वविद्यालय से डॉ. शान्तेष कुमार सिंह, डॉ जसवंत कुमार और डॉ. अजय पाल भाग ले रहे हैं। आचार्य विश्वविद्यालय लौटकर अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेंगे, जिससे कि विश्वविद्यालय को नई शिक्षा नीति-2020 और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी।

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

1 month ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago